बेगुसराय, मार्च 13 -- बीहट। समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय आने वाले मुख्यमंत्री नीतिश कुमार करीब दो घंटें तक रूकेंगे। पूर्वाह्न 11.50 में असुरारी बियाडा परिसर स्थित हैलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। हेली कॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे निर्माणाधीन राजकीय मेडीकल कॉलेज सह अस्पताल के निरीक्षण के लिए जायेंगे। वहां से मुख्यमंत्री विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का अवलोकन करेंगे और शिलान्यास एवं उदघाटन के उपरांत अपराह्न 12.25 में कार्यक्रम स्थल पर आकर समीक्षा बैठक तथा जनसंवाद के कार्यक्रम में भाग लेंगे। करीब एक घंटा 20 मिनट के उपरांत वे अपराह्न 1.50 में बियाडा परिसर हेलीपैड पर आकर हेलीकॉप्टर से शेखपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.