कोडरमा, फरवरी 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के कोडरमा में आज होनेवाली मतगणना की जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज 27 फरवरी की सुबह पांच बजे से ही मतगणना कर्मी की इंट्री शुरू हो जाएगी। बैलेट पेपर की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लगभग तीन घंटे में वार्ड पार्षदों का चुनाव परिणाम और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के पहले राउंड की गिनती के बाद का रुझान आने लगेगा। हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को मिले वोटों की घोषणा की जाएगी। सुबह छह बजे सक्षम पदाधिकारियों के समक्ष वज्रगृह खोला जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पूरे परिसर तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी सतत निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। मतपेटियों के जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम को विधिवत सील कर दिया गया है और इसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.