गोंडा, जून 2 -- गोण्डा। कोतवाली नगर पुलिस ने बशीरनगर से राधेपुरवा मार्ग पर घेराबंदी कर एक तस्कर को 2 किलो 407 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरशाद उर्फ शाहरुख पुत्र स्वर्गीय हसमत अली निवासी मालिया टोला पटेलनगर बताया। तलाशी में उसके पास से 2 किलो 407 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उपनिरीक्षक प्रशांत गुप्ता ने टीम के साथ उसे धर दबोचा। यह भी पढ़ें- सवा तीन किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...