करीब डेढ़ करोड़ के सोने और अमेरिकी डॉलर के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार ।
अररिया, मई 20 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि करीब डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये मूल्य के सोने और अमेरिकी डॉलर के साथ एक भारतीय नागरिक को काकड़भिट्टा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल, कोलकाता के परम पाठक के रूप में हुई है। मेचीनगर-6 स्थित काकड़भिट्टा सीमा शुल्क (भंसार) चौकी पर सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल, सीमा सुरक्षा गुल्म और मेची सीमा शुल्क कार्यालय की संयुक्त टीम ने भारत से नेपाल की ओर आ रहे एक सिटी सफारी रिक्शा की जांच की। पाठक पर संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से सोना, अमेरिकी डॉलर और भारतीय रुपये बरामद हुए। पुलिस इस बात से हैरान है कि वह इतनी बड़ी रकम इतनी आसानी से कैसे ला रहे थे। सशस्त्र प्रहरी बल का सह प्रवक्ता डीएसपी शैलेन्द्र थापा के अनुसार पाठक के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गई हैं:सोना: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.