सहरसा, अप्रैल 9 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड पर स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह अचानक आई तकनीकी खराबी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह करीब 6:15 बजे से स्टेशन के टिकट काउंटर पर इलेक्ट्रिक फेल होने के कारण टिकट निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे सुबह की ट्रेनों से सफर करने पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल सूत्रों के अनुसार लगभग 50 मिनट तक टिकट सेवा बाधित रही। राज्यरानी ट्रेन के यात्री इससे प्रभावित हुईं हैं। सुबह के समय बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन टिकट सेवा ठप रहने के कारण काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद टिकट नहीं मिलने से यात्रियों में नाराजगी और आक्रोश देखा गया। कई य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.