कोडरमा, मई 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद सोमवार को रांची-पटना रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की न्याय की मांगघटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका। सड़क जाम की सूचना पर राजद नेता सुभाष यादव भी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि रविवार शाम स...