करीब आ गया मानसून पर अधूरी पड़ी नालों की सफाई
गाजीपुर, जून 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। मानसून के आगमन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन जिले के शहरी क्षेत्रों में नालों और नालियों की सफाई का कार्य अभी तक पूरी तरह पूरा नहीं हो सका है। नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से सफाई अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। कई प्रमुख नाले कूड़े-कचरे और गाद से पटे हुए हैं, जिससे आगामी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। गाजीपुर शहर में हर वर्ष बरसात के दौरान लोटन ईमली, सकलेनाबाद, मालगोदाम, नई बस्ती, लंका मुख्य सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। घंटे तक पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं पाता और सड़कें झील का रूप ले ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.