नई दिल्ली, जुलाई 23 -- कॉकरोच जनता पार्टी का छात्र आंदोलन अब बड़ा होता जा रहा है। सेलेब्स भी अब खुलकर छात्रों के सपोर्ट में बोल रहे हैं। छात्रों के सपोर्ट में बोलने वालों में करीना कपूर और राघव जुयाल का भी नाम जुड़ गया है। राघुव जुयाल ने कहा कि छात्र उनके आनेवाले बच्चों के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं, वो कैसे इसका सपोर्ट न करें। वहीं, करीना कपूर ने कहा कि वो लोग कल की तैयारी नहीं कर रहे हैं। वो ही कल हैं।छात्रों के समर्थन में बोले राघव जुयाल राघव जुयाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। jaipur_graphers के पेज पर शेयर किए इस वीडियो में राघव से कहा जाता है कि वो पहले कॉकरोच हैं। तो वो कॉकरोच प्रोटेस्ट पर क्या बोलना चाहेंगे। इसपर एक दूसरे शख्स ने कहा कि वो क्रॉकरोक्ज हैं। पहले तो राघव ने मजाक करते हुए कहा वो क्रॉकरोक्ज है, एक्सक्यूज मी। ...