करीना कपूर के बेगम लुक ने खींचा ध्यान, 200 साल पुरानी कलगी और सिल्वर वर्क वाले कफ्तान में दिखीं रॉयल
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- दिवाली पर बॉलीवुड सितारों के एक से बढ़कर एक फैशन लुक देखने को मिले, लेकिन करीना कपूर खान ने इस बार अपने अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। आमतौर पर त्योहारों पर लहंगा, साड़ी और हैवी एथनिक सूट का ट्रेंड देखने को मिलता है, लेकिन करीना ने इस साल सबसे हटकर कफ्तान लुक को चुना। उनका यह लुक अपने डिजाइन की वजह से बेहद खास दिखा और इसमें 200 साल पुरानी शाही विरासत की झलक भी देखने को मिली। चांदी के काम वाला कफ्तान, मैचिंग पगड़ी और बेशकीमती ज्वेलरी ने उन्हें खास बेगम लुक दिया।चांदी के काम वाला कफ्तान बना लुक की खासियत करीना कपूर ने मशहूर डिजाइनर पुनीत बलाना का डिजाइन किया हुआ शैंपेन-बेज रंग का फ्लोर लेंथ कफ्तान पहना। इस आउटफिट पर असली चांदी का बारीक काम किया गया है। कफ्तान की नेकलाइन और स्लीव्स पर ज्योमेट्रिकल पैटर्न में सिल्वर एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.