नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- सितंबर का महीना शानदार रहने वाला है। इस महीने करीना कपूर की दायरा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट रिलीज होने वाली है। इन दोनों ही फिल्मों की फैंस के बीच चर्चा तेज है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों में से फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार है।दायरा या द वन? किसने मारी बाजी आईएमडीबी ने मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन से ज्यादा फैंस को करीना कपूर की क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा का ज्यादा इंतजार है। आईएमडीबी की ये लिस्ट इन फिल्मों के टाइटल पेज पर आनेवाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। इस लिस्ट में करीना कपूर की फिल्म नंबर 2 पर है। वहीं, तीसरे नंबर पर सिद्धार्थ की द वन है।दायरा रिलीज डेट: 18 सितंबर फिल्म के बारे में: करीना कपूर के साथ इस फिल्म...