नई दिल्ली, अगस्त 21 -- करीना कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि, अब इन वायरल खबरों पर करीना कपूर के एक करीबी ने सच बताया है। उन्होंने साफ किया है कि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं।करीना कपूर के वायरल वीडियो में क्या दिखा? करीना कपूर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था उसमें करीना कपूर अपनी टीम के साथ अपनी कार की तरफ आ रही थीं। करीना के पैप्स के सामने आने से पहले एक शख्स छाता खोलता है जिससे पैप्स का व्यू ब्लॉक होने लगता है। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि करीना का बेबी बंप दिख रहा है। करीना के कथित बेबी बंप और पैप्स का व्यू ब्लॉक करने वाली बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और लोग कहने ल...