नई दिल्ली, जुलाई 29 -- करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की रिलेशनशिप और फिर उनकी सगाई टूटने से जुड़े कई किस्से आपने कई बार सुने होंगे। अब फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बताया कि जब करिश्मा की सगाई टूटी थी, उस वक्त वो उन्हीं के घर पर मौजूद थे। सुनील ने बताया कि वो उस सगाई टूटने के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानते हैं। इसी के साथ सुनील ने उनके रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच काफी बहस होती थी।इस फिल्म की रिलीज से पहले ही शुरू हो गया था करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता हिंदी रश से खास बातचीत में सुनील ने कहा कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का प्यार एक रिश्ता- बॉन्ड ऑफ लव (2001 में रिलीज हुई फिल्म) की शूटिंग शुरू होने से पहले ही शुरू हो गया था और वो समय के साथ गहरा होता जा रहा था। जब तक सुनील ने हां मैंने भी प्यार किया फिल्म प्लान की, ...