औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत करियावां गांव में आज राजकिशोर राम की पत्नी किस्मती देवी आग से झुलस गई। सदर अस्पताल में महिला की बहू पूनम कुमारी ने बताया कि ठंड के कारण वह आग के पास बैठकर ताप रही थी, तभी उसका कपड़ा अचानक आग पकड़ गया और महिला झुलस गई। परिजनों ने उसे गांव के चिकित्सक से प्राथमिक उपचार करवाने के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.