बदायूं, मार्च 12 -- दहगवां। क्षेत्र के गांव करियावैन में तीन दिवसीय योग-यज्ञ एवं वैदिक सत्संग का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। हरियाणा के आर्य वंश गुरुकुल के संचालक स्वामी संकल्प देव ने प्रथम दिन ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने स्वस्थ जीवन के मंत्र देते हुए सनातन धर्म और गुरुकुल परंपरा को सशक्त बनाने एवंबच्चों को गुरुकुल भेजने और नए गुरुकुलों की स्थापना के लिए समाज को प्रेरित किया। आयोजक व भारतीय शिक्षा बोर्ड के असिस्टेंट मैनेजर योगाचार्य हरेन्द्र सिंह आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। बुधवार को कार्यक्रम में विदुषी अंजली आर्य, आचार्य संजीव रूप व आचार्य सुनील शास्त्री भी सम्मिलित हुए। इस मौके पर भाजपा नेता मयंक गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, पप्पू, योगेंद्र गुप्ता, अमित, जसवीर राणा, सौरव, भोले, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश और जगदीश आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.