हजारीबाग, जून 1 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के करियातपुर में सरकारी जमीन जिला परिषद और गैरमजुरवा को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि करियातपुर के खाता नंबर 151,152 पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिसके कारण उक्त जमीन पर सरकारी योजना और विकास कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है। ग्रामीणों ने उक्त जमीन को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है जिससे कि उक्त जमीन पर विकास कार्य और निर्माण कार्य हो सके। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विवाद, सीओ ने मांगे कागजात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...