हजारीबाग, मार्च 6 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के करियातपुर निवासी विनोद साव की पुत्री नंदनी कुमारी उम्र 19 वर्ष एक मार्च से डुमरी बाइपास से लापता है। नंदनी की मां ने उसके लापता होने का सनहा डुमरी थाना में दर्ज कराया है। नंदनी की मां के अनुसार एक मार्च को बोकारो जिला के नावाडीह थाना स्थित अपने नाना के घर जाने के लिए बरही में नंदनी को बस में बैठायी थी। दोपहर 3 बजे जब मां ने नंदनी को फोन किया तो उसने बताया कि वह डुमरी बाईपास में उतर कर नावाडीह जाने के लिए टेंपों में बैठने जा रही है। इसके बाद फोन अचानक कट गया और फिर फोन करने पर नहीं लगने लगा। युवती की मां ने फिर शाम को नाना घर में फोन किया तो नानी से पता चला कि वह नावाडीह नहीं पहुंची है। युवती के अचानक गायब होने से दोनों जगह के परिजनों में चिंता और बेचैनी है। रिश्तेदारों व परिचितों के यहां काफी ख...