भदोही, जनवरी 30 -- चौथार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करियांव बाजार में शुक्रवार को ट्रक फंस गई। इसके कारण राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। शाम तक उसे नहीं हटाया गया था। जौनपुर जिले को जोड़ने वाले करियांव-रामपुर मार्ग की मरम्म्त नहीं होने के कारण इन दिनों गड्ढा बन गया है। इसके कारण लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक ट्रक बाजार से होकर गुजर रहा था। इसी बीच, वह फंस गया, उसे निकालने का प्रयास लोगों ने किया, लेकिन सफलता नहीं मिला। इसके कारण बाजारवासियों, राहगीरों तथा वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.