बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता जनपदीय करियर गाइडेंस मेला का आयोजन शहर के आदर्श बजरंग इण्टर कालेज में हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जीआईसी के प्रधानाचार्य धर्मराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय, माध्यमिक विद्यालयो के बच्चों ने अपने अपने विद्यालय में कराई गई गतिविधियों के स्टॉल लगाए। सेंटमेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नगर पालिका विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग, खैराड़ा, अमलीकौर, हथौड़ा आदि विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मेला का भ्रमण कर करियर के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.