सीतापुर, फरवरी 24 -- सिधौली। श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित अभिनव प्रयास नूतन दिशा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सामाजिक सेवा संस्थान में एकदिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके रुचि, योग्यता और वर्तमान प्रतिस्पर्धी परिवेश के अनुरूप सही करियर मार्गदर्शन प्रदान करना था। शिविर में डॉ. चंद्रशेखर प्रजापति ने कहा करियर निर्माण एक सतत प्रक्रिया है। जिसमें धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान विजय रावत, दीपक पाल, अविनाश, पिंकू, गोलू, प्रेम यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.