रांची, मार्च 14 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की स्थित करियर कोच कंप्यूटर संस्थान में परीक्षा सह प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर डीसीए एवं टैली प्राइम कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 25 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक अमित दास ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए तकनीकी शिक्षा को करियर का मजबूत आधार बनाने की सलाह दी। कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्र श्याम सुंदर मुंडा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शशि कुमार, मार्या, प्रतिमा टोपनो, प्रेरणा कुमारी और रोशनी कुमारी का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.