नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- आज के दौर में जब हर कोई सरकारी नौकरी की सुरक्षा के पीछे भाग रहा है, तब एक महिला के साहसिक फैसले ने सोशल मीडिया पर 'वर्क-लाइफ बैलेंस' और करियर प्राथमिकताओं को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला ने की अपनी आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़कर प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (Bank PO) करने का फैसला किया है। यह मामला तब चर्चा में आया जब उस महिला की कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई। उनके इस फैसले ने न केवल उनके परिवार को चौंका दिया, बल्कि इंटरनेट पर भी दो गुट बना दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर प्रथम खन्ना नाम के एक व्यक्ति ने अपने परिवार के एक दिलचस्प किस्से को साझा किया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने अपनी आंटी के करियर से जुड़े एक बड़े फैसले पर लोगों...