देवघर, मार्च 29 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इंस्पायर क्लासेस द्वारा कक्षा 10 वीं, 12 वीं और स्नातक के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग व गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया और अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। सेमिनार का नेतृत्व संस्थान के निदेशक एवं करियर काउंसलर भुमन्यू सौरव द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सही करियर का चयन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार ही विषय एवं क्षेत्र का चयन करना चाहिए। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सही दिशा, सही रणनीति और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। सेमिनार में छात्रों को केवल करियर विकल्प ही नहीं, बल्कि कैसे चुनें सही क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.