हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- हल्द्वानी। सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। 10वीं से 12वीं तक के 175 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता आईपीएस एवं एआईजी पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अतुल कुमार झा ने ऑनलाइन जुड़कर विद्यार्थियों को करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गढ़िया ने करियर के विभिन्न अवसरों के साथ ही विभिन्न पोर्टलों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर, प्रवक्ता दिनेश जोशी, खजान पाठक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...