बदायूं, फरवरी 14 -- बिसौली, संवाददाता। जायंट्स स्टार्स द्वारा साईं मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में राममूर्ति बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं परीक्षा मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्रतिभा अग्रवाल, एवं कवींद्र कृष्णा वार्ष्णेय ने छात्राओं को परीक्षा की तैयारी और भविष्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये। मुख्य अतिथि ने कहा कि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन सबसे अहम होता है। उन्होंने विषयों को रटने के बजाय समझने पर जोर दिया और परीक्षा कक्ष में प्रश्न-पत्र हल करने की तकनीकें साझा कीं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि सही रणनीति और एकाग्रता से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। छात्राओं के मन से बोर्ड परीक्षाओं का भय दूर करने के टिप्स भी दिये। जाएंट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.