गोंडा, सितम्बर 28 -- गोण्डा।एलबीएस डिग्री कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में बीकॉम और बीबीए के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। करियर काउंसलर निमिषा गोयल ने विद्यार्थियों को करियर की संभावनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने कॉमर्स और बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसरों तथा सफलता के लिए जरूरी रणनीतियां बताईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने की। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. माला सिंह, बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. शैलजा सिंह और डॉ. रेखा शर्मा मौजूद रहीं। संचालन डॉ. स्मृति शिशिर ने किया। डॉ. शिशिर त्रिपाठी, प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. हरीश कुमार शुक्ला, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, शिखा मिश्रा और बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सहयोग किया।...