उन्नाव, फरवरी 4 -- उन्नाव। जिला सेवायोजन कार्यालय में करियर काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन हुआ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पदरी खुर्द बिछिया व शिव प्रकाश पांडे इंटर कॉलेज पदरी के 278 छात्राओं ने सेवायोजन विभाग के द्वारा आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने बताया है मिशन शक्ति विशेष अभियान के मार्गदर्शन में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सशक्तिकरण व सम्मान के उदद्देश्यों के साथ जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा, प्रवक्ता अनुपम सिंह, बीएन शुक्ला, रमेश कुमार कुरील, श्रीकान्त आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.