दुमका, अप्रैल 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल करने वाली सुदीपा दत्ता शामिल हुईं। सुदीपा दत्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतरता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी, समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम की समझ और आत्मविश्वास के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.