रांची, जून 18 -- रांची। आईआईएम रांची में उन्मुखीकरण कार्यक्रम के चौथे दिन गुरुवार को एमबीए, एमबीए-एचआरएम, एमबीए-बीए और पीएचडी छात्रों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए। शिखा टौंक ने करियर और नेतृत्व क्षमता पर चर्चा करते हुए कहा कि एएमबीए जैसी वैश्विक मान्यताएं बिजनेस स्कूल की गुणवत्ता का मुख्य मानक हैं। उन्होंने डिजिटल युग में समय प्रबंधन और सामाजिक जिम्मेदारी को नेतृत्व का आधार बताया। नीलोत्पल सहाय ने छात्रों को अधूरी जानकारी के बीच सही प्रक्रिया और अनुशासन के साथ निर्णय लेने की कला सिखाई। इसके अलावा, कैंपस सुरक्षा को लेकर प्रो. ज्योति वर्मा ने एंटी-रैगिंग नीति और नियमों की जानकारी दी, जबकि प्रो. श्वेता झा ने पॉश अधिनियम पर चर्चा करते हुए एक सुरक्षित और समावेशी माहौल बनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...