चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- बंदगांव। सवनिया पंचायत के करिका गांव से बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीनों बच्चे सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। बच्चों के नानी घर में मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक लापता तीनों बच्चों में उरलू मुंडू के पुत्र सनिका मुंडू (14) और मंगरा मुंडू (10) तथा बुधु मुंडू के पुत्र साऊ मुंडू (12) शामिल थे। परिजनों के अनुसार तीनों बच्चे करिका गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं और बुधवार शाम एक साथ करिका चौक की ओर गए थे, इसके बाद वे घर नहीं लौटे थे। इधर, लापता बच्चे सनिका और मंगरा मुंडू के पिता उरलू मुंडू ने बताया कि तीनों बच्चे पैदल ही करीब छह-सात किलोमीटर दूर हिरनी फॉल चले गए थे, जहां वे अपनी नानी के घर रुक गए। गुरुवार को हिरनी फॉल से उरलू मुंडू को फोन पर सूचना मिली कि बच्चे वहां पहुंच गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.