छपरा, मई 20 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की कराह पंचायत में आयोजित पैक्स अध्यक्ष चुनाव में बीरेंद्र सिंह लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तुफैल खां को 53 मतों से पराजित किया।

चुनाव परिणाम बनियापुर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रमेन्द्र कुमार ने बताया कि बीरेंद्र सिंह को कुल 294 मत प्राप्त हुए, जबकि तुफैल खां को 241 मत मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे बीरेंद्र मिश्रा को 186 मत प्राप्त हुए। मतगणना मंगलवार की देर रात तक चली। परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने बीरेंद्र सिंह को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। जानकारी के अनुसार, कराह पंचायत में पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद निर्धारित तिथि पर मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराया गया। पंचायत के कुल 1902 मत...