कौशाम्बी, मई 12 -- करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव की एक युवती का शव मंगलवार सुबह घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने दावा किया है कि बीमारी के कारण उसने खुदकुशी की है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मीरापुर निवासी मो. मुस्तफा उर्फ मुर्तजा किसानी करते हैं। उनकी 20 वर्षीय बेटी नाजिया घरेलू कामों में पिता का हाथ बंटाती थी। सोमवार की सुबह करीब सात बजे नाजिया का शव घर के भीतर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। यह देख परिजन चीख पड़े। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले पुलिस को खबर किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। हालांकि, इसके पहले ही सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि बे...