कौशाम्बी, मार्च 24 -- करारी क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इन मशीनों पर बेरोकटोक हरे पेड़ काटे जाते हैं। पेड़ों को भी चोरी से काटकर मशीनों तक ले आया जाता है। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं है। आरोप है कि अफसर सब कुछ जानने के बाद भी साठगांठ के कारण हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...