कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- करारी थाना क्षेत्र की दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। करारी इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 20 अप्रैल की रात संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि कोखराज के जलालपुर टेंगाई गांव का रामबाबू दिवाकर बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। जानकारी होने के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं, दूसरी ओर इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति का कहना है कि उसकी 16 साल की बेटी का शनिवार सुबह छोटा पचंभा निवासी शनि राजपूत ने अपहरण कर लिया। दोनों मामलों में अपहरण का मुकदमा कायम किया गया है। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह का कहना है कि आरोपियों व किशोरियों की तलाश शुरू करा दी गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.