कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में घर के भीतर सो रहे एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उनका खून से लथपथ शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला। मृतक की बेटी के मुताबिक हत्यारोपियों ने उसके पिता की आंखें फोड़ दी थीं। सिर पर भी गंभीर चोट पहुंचाई गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। दिवंगत की पत्नी ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। वहीं, पुलिस वारदात को संदिग्ध करार देते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा कायम करने की बात कह रही है।इब्राहिमपुर निवासी 58 वर्षीय मिश्री लाल पुत्र किशोरी नाथ किसानी करते थे। उनका इकलौता 17 वर्षीय बेटा मथुरा प्रसाद लुधियाना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि, बेटी गीता देवी अपनी ससुराल केवटमई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.