कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव निवासी एक संदिग्ध ने फर्जीवाड़ा कर दो पासपोर्ट बनवा लिए। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को आशंका हुई तो वहां के वरिष्ठ अधीक्षक ने जांच के लिए पुलिस को पत्र लिखा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अब पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिए जाने की तैयारी है। इसके लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ के वरिष्ठ अधीक्षक ने 16 मार्च 2026 को पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा था। इसमें बताया था कि करारी इलाके के बैशकांटी गांव का अमित कुमार दिवाकर पुत्र इंद्रपाल संदिग्ध है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने आधार कार्ड, वोटर आईडी इत्यादि कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर दो पासपोर्ट बनवाए हैं। वरिष्ठ अधीक्षक ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.