बिहारशरीफ, जून 11 -- करायपरसुराय से आज शुरू होगा रोजगार अभियान, युवाओं को मिलेगी नौकरी सुरक्षा सुपरवाइजर समेत चार पदों पर 320 अभ्यर्थियों का होगा चयन 10 प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप, 17 हजार से 33 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन फोटो : श्रम भवन : बिहारशरीफ श्रम संयुक्त भवन। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। शुक्रवार 12 जून से विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। अभियान की शुरुआत करायपरसुराय प्रखंड से होगी, जहां योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा जवान, कैश कस्टोडियन और सुरक्षा अधिकारी सहित चार विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। चयनित युवाओं को प्रतिमाह 17 हजार से 33 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा।

कैंप का विवरण जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ...