बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत करायपरसुराय प्रखंड में संभावित यक्ष्मा (टीबी) रोगियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार तक 1175 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के लिए नमूने लिए गए। शुक्रवार को 375, शनिवार को 380 तो सोमवार को 420 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं और संदिग्ध मरीजों के नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीम को किया रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...