बिहारशरीफ, मार्च 17 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सांध गांव में सोमवार की शाम वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। ग्रामीणों की मानें तो चार राउंड फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि, किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गुटों में पहले से ही विवाद चल रहा था। सोमवार को इसके हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चलने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गयी। तब तक बदमाश भाग गये थे। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि आरोपितों की पहचान की जा रही है। एहतियातन गांव में निगरानी बढ़ा दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...