बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में गुरुवार की शाम वज्रपात से किसान की मौत हो गयी। मृतक 60 वर्षीय सोहन पासवान हैं। परिजनों ने बताया कि वे गौढ़ा खंधा स्थित खेत में धान की रोपनी के काम में जुटे थे। तभी तेज बारिश के दौरान अचानक ठनका गिर गया। इसकी चपेट में आकर वे गंभीर रूप से झुलस गये। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी मसौढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज केलिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजा दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है...