करायपरसुराय में मौसम का बदला मिजाज, हुई बूंदा-बांदी
बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- करायपरसुराय में मौसम का बदला मिजाज, हुई बूंदा-बांदी किसानों को रबी फसल खराब होने की सता रहीं चिंता करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार रात, बुधवार दोपहर और गुरुवार सुबह हुई रिमझिम बारिश व बूंदा-बांदी ने रबी की मुख्य फसल गेहूं और सरसों की कटनी व दौनी काम को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कटनी के इस महत्वपूर्ण समय में आसमान में छाए बादल और चल रही पूरवा हवा किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बुधवार दोपहर अचानक शुरू हुई बारिश से खेतों में पहले से कटे गेहूं की फसल भींग गई। इससे उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है। दाने का रंग भी खराब हो जाएगा। इससे किसानों को सही भाव नहीं मिलेगा। गुरुवार सुबह भी बूंदाबांदी जारी रही, जिससे कटनी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.