करायपरसुराय में भूमि-विवाद में मारपीट और गोलीबारी
बिहारशरीफ, मई 12 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खालिमचक गांव में सोमवार की देर शाम भूमि-विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी हुई। दोनों तरफ से चार-पांच राउंड फायरिंग की गयी है। मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि भूमि-विवाद में मारपीट हुई है। एक पक्ष के धर्मपाल, शिशुपाल, दूसरे पक्ष के भोला गोप, सूर्यकांत गोप, अनुज गोप व अन्य को गिरफ्तार किया गया है। (करायपरसुराय से पवन कुमार) यह भी पढ़ें- करायपरसुराय में भूमि-विवाद में मारपीट और गोलीबारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.