बिहारशरीफ, जून 16 -- फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर मंगलवार की शाम हुआ हादसा करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर मंगलवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना फतुहा रेलवे थाना क्षेत्र के डियावां स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दक्षिण की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी सुरेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र विपिन पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार को काम खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान वह इस्लामपुर-बक्सर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर स्थानीय थाना व रेल पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है...