करायपरसुराय के युवक की पटना में सड़क हादसे में मौत
बिहारशरीफ, मई 30 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रामउचित गोप के 20 वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार की पटना के दानापुर में सड़क हादसे में मौत हो गयी है। शनिवार को उसका शव गांव लाया गया। शव लाये जाते ही परिजनों की चित्कार से गांव का माहौल गमगमीन हो गया। परिजनों ने बताया कि वह दानापुर में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर परिजन दानापुर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को शनिवार को गांव लाया गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार ने बताया कि मिट्ठू कुमार काफी सरल स्वभाव के थे तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हाथ बटाया करते थे। (करायपरसुराय से पवन कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.