बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- करायपरसुराय: धान खरीद की रफ्तार सुस्त, 28 तक लक्ष्य पूरा करना चुनौती अब तक 186 किसानों से 1382 एमटी हुई खरीद, 2665 एमटी का है लक्ष्य प्रखंड के 7 में से 4 पैक्स डिफॉल्टर घोषित, शेष तीन पर बढ़ा किसानों का दबाव राइस मिलों में एफआरके की कमी से सीएमआर जमा करने में हो रही परेशानी करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड में धान अधिप्राप्ति की गति काफी धीमी है। स्थिति यह है कि खरीद की अंतिम तारीख 28 फरवरी नजदीक है। लेकिन, अब तक निर्धारित लक्ष्य का आधा काम ही हो पाया है। प्रखंड में कुल 2665 एमटी धान खरीद का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध अब तक 186 निबंधित किसानों से मात्र 1382 एमटी धान की ही खरीद हो सकी है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड में कुल सात पैक्स हैं। इनमें से डियांवा, सांध, गोंदूविगहा और मकरौता को डिफॉ...