कराते चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित जीते 13 पदक
चंदौली, अगस्त 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सीबीएसई की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल कराते चैंपियनशिप-2026 में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, पीडीडीयू नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता वाराणसी स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई थी। स्वर्ण पदक जीतने वालों में भूमि, मनीषा घोष, तैबा परवीन और प्रिंस चंद्र शामिल रहे। वहीं रजत पदक प्रिंस पटेल, अनिकेत गौड़, शिवांश जायसवाल, शोफिया खातून, अपर्ति यादव और वान्या ने जीते। यह भी पढ़ें- राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मनीष ने जीता रजत पदक कांस्य पदक हम्जा, आयुष कुमार और अथर्व कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.