चाईबासा, जून 8 -- चाईबासा। जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा एक दिवसीय कराटे समर कैंप का आयोजन संत जेवियर स्कूल ऑडिटोरियम हॉल में रविवार को किया गया। कैंप को जेकेएआई झारखंड चाईबासा ब्रांच द्वारा आयोजित की गई। इस समर कैंप में जेकेएआई झारखंड के पंजीकृत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के लगभग 120 कराटेकार शामिल हुए। आयोजन में सेंसाई पंकज कुमार सिंह, निरंजन कुमार दास,मानसिंह बांनरा,देवाशीष प्रसाद खनंडाईत, सरस्वती तीयू, अंशु विश्वकर्मा,आयुष सरदार एवं अथर्व भगत ने सहयोग प्रदान किया। यह भी पढ़ें- समर कैंप में छात्राओं ने सीखे मार्शल आर्ट के गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...