कराटे में 147 बच्चों ने दिखाया दम
हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। कराटे एसोसिएशन नैनीताल की ओर से जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को इसका शुभारंभ ललित जोशी ने किया। प्रतियोगिता में भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर, धारी, कालाढूंगी और हल्द्वानी के 147 बच्चों ने हिस्सा लिया।टेक्निकल डायरेक्टर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिन बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वे 8 से 10 मई तक देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सीनियर वर्ग में साक्षी जोशी, विनीता जोशी, किरन तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कृषलेश राठौर, हर्षिता पाण्डे, पीयूष बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब- जूनियर वर्ग में देवराज मेहरा प्रथम, जतिन बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- गर्वित, ध्रुव और अथर्व ने हासिल की ब्लैक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.