देहरादून, सितम्बर 30 -- विकासनगर। खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 की राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 26 से 29 सितंबर तक देहरादून के बहुउद्देशीय हॉल, परेड ग्राउंड में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अनुभव श्रीवास्तव ने अंडर-19 कांता वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आस्तिक चौहान और रिद्धि शुक्ला ने अंडर-14 कांता वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अनिकेत कुंवर ने अंडर-14 कुमिते में रजत पदक हासिल किया। शौर्य ध्यानी ने अंडर-14 कुमिते और दिव्यांशी खनका ने अंडर-19 कांता वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी त्यागी ने सभी प्रतिभागि...