कराटे में वाराणसी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। देहरादून (उत्तराखंड) के परेड ग्राउंड इंडोर स्टेडियम में 3 से 7 जून तक आयोजित 6 दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया तथा कुल 6 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में आदर्श पटेल ने स्वर्ण पदक जीतकर वाराणसी एवं उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।वहीं, अवंतिका सिंह, दृष्टि चौबे, अनंत गुप्ता, स्निग्धा सिंह एवं आरुष देव वर्मा ने अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।समापन समारोह में राष्ट्रीय कराटे महासंघ के अध्यक्ष हांसी भारत शर्मा एवं उत्तर प्रदेश कराटे संघ के राज्य महासचिव जसपाल सिंह ने सभी पदक विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कराटे संघ वाराणसी के अध्यक्ष संजय कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.