दरभंगा, अप्रैल 3 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के लिए कराटे में राष्ट्रीय पदक जीतने की संभावना एक बार फिर बन गई है। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित नार्थ-ईस्ट अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता (महिला-पुरुष) में लनामिवि के छह खिलाड़ियों ने सफलता का परचम लहराते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता (महिला-पुरुष) के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम कोच मुकेश मिश्रा एवं टीम मैनेजर फूलेश्वर कुमार मंडल ने बताया कि लनामिवि की चार छात्राओं एवं दो छात्रों ने नार्थ-ईस्ट जोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। पूरी उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पदक दिला कर विश्वविद्यालय को गौरवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.